Skip to main content

Posts

Showing posts with the label cat

बिल्लियां

बिल्लियां सभी की बात सुनने के बाद वे जाती है सबसे जरूरी काम को अंजाम देने। सूंघ कर, चाट कर रिसर्च करने। अपने आकार के लिए है बेहद सजग, हर जगह घुस कर देखने में रहती है मशगूल तब। कुछ मनका न मिलने पर, गुस्से को नाक पर रखती है तब। लेकिन उत्सुकता से कम भरी नही रहती है आंखें कुछ घटित हो जाने पर अपने वजूद के लिए मनुष्यों से भी ज्यादा उत्सुक होती ये बिल्लियां। अपनी सारी शर्तें निभाने के लिए तैयार होती है बिल्लियां।